कोडरमा: रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को महाविद्यालय के एकेडमिक करिकुलम प्लानिंग एवं डेवलपमेन्ट सेल व आइक्युएसी के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय टीचर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “विभावि का दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम” था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार व सहायक प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने दो वर्षीय बीएड के नए पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर प्रशिक्षुओं को पढ़ाने, सही-सही जानकारी देने के साथ प्राध्यापकों को भी अपने आप को समय दर समय अपडेट रहने की बात कही। इसके बाद डॉ. संजीव कुमार ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत किये गए बीएड पाठ्यक्रम को विस्तारपूर्वक बताया। अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र चला जिसमें शिक्षकों ने अपने-अपने अनुसार प्रश्न किया जिसका उन्हें उत्तर मिला। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रधायापक विनोद यादव ने किया।
