आरटीसी बीएड महाविद्यालय में स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का किया गया आयोजन

360° Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांंची: आरटीसी बीएड महाविद्यालय में सत्र 2024 -26 के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निदेशक डॉक्टर रुद्र नारायण महतो थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन व स्वागत गान से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रिचा पदमा ने नए छात्रों को संस्थान की नीतियां, प्रक्रियाएं ,संस्कृति और मूल्यों के बारे में जानकारी दी एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
व्याख्याता ममता कुमारी ने महाविद्यालय की गतिविधियों और अनुशासन संबंधी बातों की जानकारी दी। महाविद्यालय के निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष,कठिन परिश्रम एवं सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
वही डॉ पूनम मेहता ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त व्याख्याता गण एवं सैकडों छात्र मौजूद थे।

Spread the love