महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी के बजाय राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना है : विधायक कुमार उज्ज्वल दास
टंडवा : प्रखंड अंतर्गत खधैया टाउन हॉल में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत युवा महिला सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा टंडवा मंडल संयोजक संदीप कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास एवं विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा चतरा जिला अध्यक्ष सुमन सौरभ, टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्या देवंती देवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विधायक कुमार उज्ज्वल दास के द्वारा आत्मनिर्भर भारत पर विस्तार से अपनी बात को रखते हुए सशक्त भारत, मजबूत भारत, विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर होना सबसे पहले आवश्यक है इसी क्रम में विधायक श्री दास ने कहा कि महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी के बजाय राष्ट्र-निर्माण में भागीदार के रूप में बनना है।
स्थानीय विनिर्माण के तहत महिलाओं को ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर विनिर्माण और उत्पादन में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए विधायक उज्ज्वल दास खधैया में स्थानीय महिलाओं के द्वारा निर्मित चटाई को खरीदकर प्रोत्साहित किए। साथ ही डिजिटल तकनीक और वित्तीय सहायता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनने पर जोर दिया। मौके पर विशेष रूप में भाजपा के वरिष्ट नेता श्री प्रमोद कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वक्षता विभाग सांसद प्रतिनिधि रामचन्द्र प्रसाद गुप्ता, स्थानीय पंचायत समिति सदस्या सह शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि आशा सिंहा, मिश्रौल पंचायत समिति सदस्या बिमला देवी, युवा नेता रविन्द्र गुप्ता, सुधीर चौरसिया, इंद्रजीत सिंह, अभिषेक राज, रामदास राणा, देवनाथ महतो, उपेन्द्र चौबे, दिलीप कुमार महतो, सीता देवी व अन्य उपस्थित थे।
