आतुषी मिश्रा बनी पूर्वी सिंहभूम जिला टॉपर

Education

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम : जैैक की 12वीं परीक्षा में पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा प्रखंड के गोपालपुर गांव की बेटी आतुषी मिश्रा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। आतुषी ने अपनी इस सफलता से न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे गांव का मान बढ़ाया है। आतुषी के पिता इंद्रजीत मिश्रा एक साधारण किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आतुषी ने अपने लक्ष्य को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

आतुषी ने प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुरडा से 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाएँ पूरी कीं। 10वीं में भी उसने 94.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। इस वर्ष 12वीं में इंग्लिश में 88, फिजिक्स में 95, केमिस्ट्री में 95, मैथ्स में 95, आईटी में 99 और हिंदी में 85 अंक हासिल किए। आतुषी बताती हैं कि रोजाना 4-5 घंटे की नियमित पढ़ाई और कठिन परिश्रम ही उनकी सफलता की कुंजी रही। आतुषी का सपना है कि वे IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करें। गाने सुनना उनका प्रिय शौक है, जिससे वे पढ़ाई का तनाव दूर करती हैं।

Spread the love