Kamesh Thakur
रांची: कांके थाना क्षेत्र के जुमार पुल के समीप से सोमवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ हैं। शव की पहचान जयराम टोप्पो 55 वर्षीय के रूप में हुई हैं। वह कांके थाना के नगड़ी का रहने वाला था। कांके पुलिस के अनुसार जयराम टोप्पो की मौत ठंड लगने से होना बताया जा रहा हैें। कांके पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्मार्टम के लिए रिम्स भेजा।