sunil verma
रांची : अग्रसेन हितकारिणी सभा के सदस्यों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय के 108 बच्चों को ऊनी स्वेटर एवं टोपी के साथ बिस्कुट के पैकेट दिए गए। सभा के अध्यक्ष ओ पी लाल, सचिव मनीषा रानी ,पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर अग्रवाल, श्याम किशोर प्रसाद एवं काशी प्रसाद के साथ वरिष्ठ सदस्य रूपा अग्रवाल, अरुण कुमार, राम पूजन सिंह एवं अशोक कुमार अग्रवाल ने बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत कर उन्हें मोटीवेट किया। बच्चों ने कविताएं सुनाईं और रूपा अग्रवाल ने उन्हें हाव-भाव के साथ कविता पढ़ने के तरीके बताए। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र एवं छात्राएं चार शिक्षिकाओं से पढ़ते हैं। सभा के सदस्यों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ने- पढ़ाने के अच्छे माहौल के साथ अनुशासन दिखलाई पड़ा।
