Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

अनिल अंबानी-आरकॉम को एसबीआई, बीओआई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘धोखाधड़ी’ वाला घोषित किया

Business
September 5, 2025September 5, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

नई दिल्‍ली : अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने एक के बाद एक उनकी कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने आरकॉम और अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ घोषित किया है। आरकॉम ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बैंक ऑफ बड़ौदा से दो सितंबर को एक पत्र मिला है, जिसमें कंपनी एवं उसके प्रवर्तक अनिल अंबानी के ऋण खाते को ‘‘धोखाधड़ी वाला’’ वर्गीकृत करने के उसके फैसले की जानकारी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया : बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड को 1,600 करोड़ रुपये और 862.50 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति दी थी। आरकॉम की ओर से नियामकीय फाइलिंग में जारी बैंकों के पत्र के मुताबिक कुल 2,462.50 करोड़ रुपये में से 28 अगस्त तक 1,656.07 करोड़ रुपये बकाया थे। पत्र में कहा गया है, “इस खाते को 5 जून, 2017 से गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।” अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा की कार्रवाई 12 साल से भी अधिक पुराने मामलों में की गई है। अंबानी 2006 में आरकॉम की स्थापना से लेकर 2019 में बोर्ड से इस्तीफा देने तक (यानी 6 साल पहले तक) बोर्ड में एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। बयान में कहा गया है कि अनिल अंबानी ने सभी आरोपों और अभियोगों से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि वे कानूनी सलाह के अनुसार उपलब्ध उपायों पर आगे बढ़ेंगे।

Spread the love
Tagged Anil AmbaniLoan account fraudReliance Communications Limited

Post navigation

दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 715 अंक लुढ़का
जीएसटी में कटौती का लाभ पूरे देश के हर नागरिक को मिलेगा : वित्त मंत्री सीतारमण

इसे न चूकें

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 6.6 फीसदी बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये

April 19, 2025April 19, 2025Ek Sandesh Live

आम्रपाली में विस्थापित ट्रक मालिको के हड़ताल तीसरे दिन जारी

September 3, 2024September 3, 2024Ek Sandesh Live

दिल्ली एयरपोर्ट का उन्नत टी-2 टर्मिनल तैयार, 26 अक्टूबर से शुरू होगा

September 15, 2025September 15, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • मदरसा डिग्री की वैधानिकता पर छिड़ी तकरार , सरकार से माँगा जवाब : एस अली
  • विधानसभा चुनाव : असम, पुडुचेरी और केरल में रिकॉर्ड मतदान
  • निजी विद्यालयों के शुल्क निर्धारण नियमों की अवहेलना पर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन का कड़ा रुख
  • रांची में 1-3 मई तक सांसद सांस्कृतिक महोत्सव व स्वदेशी मेला, कलाकारों-कारीगरों को मिलेगा मंच
  • झारखंड : राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में आ रही समस्याओं का होगा समाधान
  • सदर अस्पताल रांची में बनेगा 200 बेड की सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक
  • प्राकृतिक छटा से छेड़छाड़ किए बिना रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के पुनर्विकास की योजना जल्द धरातल पर पहुंचेगी
  • असम विधानसभा चुनाव : शाम 5 बजे तक रिकार्ड 84.42 प्रतिशत मतदान
  • भारत को मक्का अनुसंधान और विकास का वैश्विक केंद्र बनाएं वैज्ञानिक : डॉ. एमएल जाट
  • विश्व नवकार महामंत्र दिवस का भव्य आयोजन, 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.