अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग, करें योग रहे निरोग का दिया संदेश

360° Ek Sandesh Live Health

अजय राज
प्रतापपुर (चतरा): अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर प्रतापपुर हाई स्कूल के मैदान में प्रातः 6:30 बजे से योग प्रशिक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर योग अभ्यास कराया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर निरोग रहने का संदेश दिया।हालांकि प्रचार प्रसार नही होने की वजह से अपेक्षित संख्या में ग्रामवासी योग के लिए नही जुट पाए। योग का प्रशिक्षण दे रहे अनुज कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ्य मन का विकास होता है और इसके लिए योग जरूरी है। जब आप निरोग रहेंगे तभी आप अपना अपने परिवार तथा समाज के निर्माण में सहायक हो सकते हैं अतः सभी को नित्य योग क्रिया करना अति आवश्यक है। निरंतर योग करने से बेहतर स्वास्थ्य लाभ लोगो को प्राप्त होता है। कहा भी गया है की करो योग ,रहो निरोग।।

Spread the love