अशोक वर्मा
मोतिहारी: प्रत्येक वर्ष की भांति इनरवेल क्लब आफ मोतिहारी लेक टाउन द्वारा इस वर्ष भी 8 मार्च को नगर के आई एम ए हाल में भव्य नारी सशक्तिकरण संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की बॉटनी प्रभाग की हेड डॉक्टर सहाना मजूमदार, एलइओ संगीता कुमारी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की प्रदेश नेता एवं पूर्व प्राचार्या शशि कला कुमारी अतिथि के रूप में रहेंगी। संस्था की सचिव आबिदा समीम ने बताया कि आज महिलाएं काफी आगे बढ़ी है लेकिन उनके सशक्त होने के साथ-साथ दिशा भी निर्धारित होनी चाहिए। सामाजिक व्यवस्था में अभी भी उनके मार्ग में जहां-जहां विधायक आ रही है, उन तमाम विषयों पर परिचर्चा में बातें होंगी। संस्था की अध्यक्ष लोकिता कुमारी ने बताया कि यह संस्था विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगातार लगी हुई है। चाहे वह शिक्षा हो,रोजगार प्रशिक्षण हो या चिकित्सा हो हर क्षेत्र में हम लोग लगातार जनता के बीच जाकर सेवा करते हैं साथ साथ जागरूकता अभियान चलाते है।विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था का यह प्रयास है कि बदलते दौर में महिलाएं और अधिक सशक्त कैसे हो ।इन तमाम मुद्दों पर संगोष्ठी में परिचर्चा होगी ।संगोष्ठी में शामिल होने वाले विद्वान अतिथिगण के अलावा कई अन्य गण्यमान्य लोग भी शामिल होंगे एवं अपने विचार रखेंगे। संस्था की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा की उत्तर बिहार प्रभारी संगीता चित्रांश ने बताया कि समारोह मे विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाली कई महिलाएं सम्मानित की जायेगी।
