अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं : आर्य

360° Ek Sandesh Live



by sunil
रांची : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रांची के भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा अनुसूचित जाति के सभी पदाधिकारी इस चुनाव में पूरे मन के साथ झारखंड में एनडीए की बहुमत वाली सरकार को बनाने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों से हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में अभी तक अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है, वहीं पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं, किसान, दलितों को लेकर कोई भी जनकल्याणकारी योजना को शुरू नहीं किया है। राज्य के युवा अपने जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहे है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है उससे साफ लगता है कि राज्य सरकार एक विशेष समुदाय पर अपना विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस राज्य में बनेगी तो धर्मांतरण को लेकर कड़े कानून बनाए जाएंगे। वहीं उन्होंने लैंड जिहाद पर भी अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि एक विशेष समुदाय सबसे अधिक दलितों की जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ऐसे किसी भी व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारी को कहा कि वे वैसे सभी विधानसभा क्षेत्र जहां अनुसूचित जाति की संख्या निर्णायक है वहां प्रवास कर भाजपा के पक्ष में वोट करवायें। वही सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने अपने प्रवासीय क्षेत्र में दलित बस्तियों में जाकर संवाद स्थापित करें और केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ राज्य सरकार के असफलता के विषय में भी जानकारी दें। वही सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्होंने सभी पदाधिकारी को कार्य करने की बात कही ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोग राज्य की विकास की गति को समझ सके ।

Spread the love