Ashutosh Jha
काठमांडू : नेपाल जनता पार्टी परसा जिला कमेटी की ओर से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ शुभ अवसर पर बीरगंज में शोभायात्रा कार्यक्रम संपन्न हुआ। पौष शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि के दिन, श्री राम मंदिर अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन पर, नेपाल जनता पार्टी ने एक भव्य जुलूस निकाला।
जिला पुलिस कार्यालय के सामने लालबंगला में एकत्रित हो कर फिर घंटाघर चौक, माईस्थान चौक, आदर्शनगर चौक, अलखिया मठ चौक, घरिहरवा चौक, माईस्थान चौक होते हुए लालबंगला गए। नेपाल जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोषानंद महाराज, केंद्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल, केंद्रीय सदस्य सुरेश शाह कानू, बिनोद कुर्मी, पारस दुबेदी, प्रह्लाद शाह कलवार, गोपाल दास, मधेश प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न शाह, परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी, उपाध्यक्ष धीरज शाह थे।
शोभा यात्रा कार्यक्रम में महासचिव नबीन मिश्रा, मंत्री आनंद सिंह कुर्मी, रौतहट जिला अध्यक्ष मनोज पटेल, सरलाही जिला उपाध्यक्ष मणिशंकर सिंह, नेपाल जनता पार्टी परसा जिला सदस्य संतोष कुशवाहा, प्रमोद शर्मा, सुमंत कुमार दीप, पारस गुप्ता, राजेश साह कलवार, अंशू प्रजापति, महिला मोर्चा परसा संयोजिका संगीता गुप्ता, बारा जिला महिला मोर्चा संयोजिका तारा देवी, बहुदरमाई नगर संयोजक मुन्ना साह तेली, सखुआ प्रसौनी ग्राम संयोजक भगल महरा, नेपाल विधार्थी परिषद के अध्यक्ष ठाकुरराम बहुउद्देशीय महाविद्यालय बीरगंज हीरामन पंडित, सलाहकार आशीष महतो, सामाजिक कार्यकर्ता नागेंद्र सिंह व जयलाल कुर्मी भी उपस्थित थे। बाजा गाजा के साथ निकली शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम जी, माता जानकी, लक्ष्मण जी, भगवान हनुमान जी की झांकी भी शामिल थी।