बैंक एकाउंट से अवैध निकासी मामले में तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

चाईबासा: चाईबासा पुलिस कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के द्वारा मुफ्फसिल थाना, चाईबासा में एक आवेदन समर्पित किया गया, जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के बैंक एकाउंट से अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 1,58,96,800/- (एक करोड अन्ठावन लाख छियानवे हजार आठ सौ) रूपये की अवैध निकासी करने का उल्लेख किया गया था। समर्पित आवेदन के आलोक में मुफ्फसिल थाना, चाईबासा कांड सं0-25/2025, दिनांक-19.02 2025, धारा-316 (2)/318 (4)/338/336(3)/340(2)/341(1)/61 (1) भा०ना०सं० 2023 अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड की गंभीरता एवं संवेदशीलता को देखते हुए त्वरित अनुसंधान एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान करते हुए साक्ष्यनुसार अग्रतर कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, प० सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा पारस राणा, भा०पु०से०, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), चाईबासा, निखिल राय, भा०पु० से०, सहायक पुलिस अधीक्षक (परि०) सह थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना और अनु०पु०पदा०, सदर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

इस कांड में त्वरित गति से तकनीकी बिन्दुओं पर कार्य प्रारंभ किया गया और कांड के उद्भेदन हेतु विशेष छापामारी दल का गठन कर ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राज्यों में तथा रामगढ़,

राँची एवं बोकारो जिला में भेजा गया। विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में तीन (03) अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 14,80,000/- रूपया नकद, मोबाईल फोन-05 पीस, एटीएम-01 पीस एवं बैंक चेक-73 पीस बरामद किया गया।

चाईबासा पुलिस के द्वारा त्वरित गति से अनुसंधान करते हुए राज्य एवं राज्य से बाहर विभिन्न बैक से संपर्क कर इस कांड में अवैध रूप से निकासी किये गये 1,58,96,800/- (एक करोड़ अन्ठावन लाख छियानवे हजार आठ सौ) रूपये में से लगभग 93,00,000/- रूपया को डेबिड फ्रीज करवाया गया एवं वादी के खाता में Reimbursment की कार्रवाई बैंक के माध्यम से की जा रही है।

कांड में शेष संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रूपये की बरामदगी हेतु चाईबासा पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापामारी जारी है। पकड़ाये अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।