स्वयं संघर्ष सेवा ट्रस्ट ने बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री एवं मिठाइयां

360° Ek Sandesh Live

कतरास: स्वयं संघर्ष सेवा ट्रस्ट के द्वारा आज बाल दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार का ट्रस्ट के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं शाल देकर स्वागत किया । इस मौके पर मधुबन थाना प्रभारी ने बच्चों के बीच पाठ सामग्री एवं मिठाइयां बांटी अपने संबोधन में शुभम कुमार ने विद्यालय के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने स्कूल के समय की यादें साझा करते हुए कहा  की वे भी सरकारी विद्यालय के छात्र रहे हैं। काफी कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई कर आज उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खूब मन लगा कर पढ़ाई करें और हमेशा निडर रहें। इस बात को जानें कि पुलिस आपके सहयोग और सुरक्षा के लिए है। मौके पर ट्रस्ट के शंकर बाउरी,नागेंद्र राम,रणजीत पासवान,दिलीप बाउरी,सुदामा दुबे,अमित दुबे विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।

Spread the love