बच्चन उरांव बने झारखंड पार्टी (झापा) का जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live Politics States

आगामी विधान सभा चुनाव में सता की चाभी हमारे पास होगी: बच्चन उरांव

Eksandeshlive Desk

मेसरा: झारखंड पार्टी(झापा) का पदभार ग्रहण सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कांके प्रखंड अंतर्गत चुट्टू रिंग रोड स्थित जोहार ढाबा सभागार में हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि 23वर्षों के बाद भी लोगों के चेहरा पर मुस्कान नही आ पाई। जल, जंगल जमीन, नौकरी छीन लिया गया। बुनियादी सुविधा भी नही मिल पा रहा है। विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष सह वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि झामुमो का चुनाव में किए गए घोषणा कोरा कागज साबित हुआ। विधि-व्यवस्था नष्ट हो चुकी है। इनके अलावे केंद्रीय प्रवक्ता अंशु लकड़ा, केंद्रीय उपाध्यक्ष एनुल हक, एससी मोर्चा केंद्रीय महासचिव अनिल पासवान, जिला सचिव रंजिता मिश्रा, केंद्रीय संगठन सचिव एसएस दास, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश भगत, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विनीता टोप्पो ने भी उक्त सभा को संबोधित किया। इसके तत्पश्चात कार्यक्रम में क्षेत्रीय सरना समिति कांके के प्रदेश अध्यक्ष बच्चन उरांव अपने सैकड़ों समर्थकों के झापा में शामिल हो गए। उन्हे मुख्य अतिथि ने पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। इनके साथ ही अन्य शामिल होने वाले बच्चन उरांव के समर्थको प्रवेज आलम, अफरोज अनवर,राजू मिर्धा, साकिर खांन, सुनील उरांव, सोनू उरांव, दीपक उरांव, गोपाल उरांव, सुरेन्द्र उरांव आदि लोगों को भी कांके, ओरमांझी व अनगड़ा प्रखंड के प्रखंड प्रभारी पद पर माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के द्वारा बच्चन उरांव को जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। वहीं बच्चन उरांव ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में सता की चाभी हमारे पास होगी। यह माटी की पार्टी है, मैं जी जान लगाकर मेहनत करूंगा। पार्टी का आदेश सर्वोपरि है। मौके पर प्रखंड सचिव सुनील कुमार, संगठन सचिव निरंजन कुमार, परतुल मुंडा, उप मुखिया सईद अंसारी, नेवरी पूर्व मुखिया शांति कुमारी मुंडा, दिलीप मुंडा समेत सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष जन उपस्थित थे।

Spread the love