बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live Politics

प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई झड़प

Eksandeshlive Desk

राँची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए कहे गए अपशब्द के खिलाफ, झारखण्ड बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला नेता और कार्यकर्ता जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकालते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को घेरने करने पहुंचीं. पुलिस ने उन्हें राँची विश्वविद्यालय के मेन गेट के सामने रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के साथ बड़ी संख्या में पुरुष कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा और हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

Spread the love