Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, आरसीबी, केएससीए और पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

NATIONAL
July 12, 2025July 12, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बेंगलुरु : बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंप दी गयी है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) माइकल डी. कुन्हा की एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) और बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों को घटना के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं।

न्यायमूर्ति माइकल कुन्हा की जांच रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और शहर के कई पुलिस अधिकारियों को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि कार्यक्रम को इतने कम समय में आयोजित करना असंभव होने की जानकारी होने के बावजूद इसे आयोजित किया गया। सभी के कर्तव्यों में लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह त्रासदी घटी। विजय उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं थी। पुलिस की व्यापक तैनाती नहीं थी। लाखों की संख्या में प्रशंसकों के आने का अनुमान लगाने में पुलिस, आरसीबी और केएससीए के अधिकारी विफल रहे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरसीबी द्वारा नि:शुल्क पास जारी करने की घोषणा से भारी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंचे। इसके अलावा, आरसीबी, केएससीए और पुलिस के बीच किसी प्रकार का समन्वय नहीं था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना। जनसमूह को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए थे।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे 17 जुलाई को आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 4 जून को आरसीबी टीम के विजय उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने 5 जून को सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल डी. कुन्हा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था।

Spread the love
Tagged Bangalore stampede casekarnatka cmsubmitted its report

Post navigation

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण योजनाओं को गति देने का मंत्री लिंडा ने दिया निर्देश

इसे न चूकें

मप्र के सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में बवाल, मजदूर की मौत के बाद आगजनी और तोड़फोड़

March 14, 2026March 14, 2026Ek Sandesh Live

सर्दियों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने को तैयार रहें : अमित शाह

October 9, 2025October 9, 2025Ek Sandesh Live

आतंकी संगठन बब्बर खालसा का दावा, अमृतसर में बीएसएफ कैंप पर किया ग्रेनेड हमला

February 22, 2025February 22, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • पश्चिम एशिया सैन्य संघर्ष: सऊदी अरब में अमेरिकी एयर बेस पर ईरान के हमले में 10 सैनिक घायल
  • पश्चिम एशिया युद्ध में अब हूती विद्रोहियों की एंट्री, इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला
  • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातु में बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, वंशजों से की मुलाकात
  • रांची–लोहरदगा–टोरी रेल सेवा बहाल, यात्रियों में खुशी की लहर
  • बच्ची की हत्या मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो 30 मार्च को हजारीबाग बंद : आदित्य साहू
  • झारखंड के साहिबगंज में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज, 2 अप्रैल तक येलो अलर्ट
  • संसद ने वित्त विधेयक 2026-27 को दी अपनी मंजूरी, वित्त मंत्री सीतारमण ने सदस्यों के सवालों के दिए जवाब
  • पश्चिम एशिया युद्ध: एलपीजी के चार जहाज आए, शेष 20 को लाने का प्रयास, खाड़ी देशों से लोगों को लाने का प्रस्ताव नहीं : विदेश मंत्रालय
  • पश्चिम एशिया युद्ध: ईरान-अमेरिका के बीच मंत्री-स्तरीय वार्ता अगले सप्ताह, मिस्र के विदेश मंत्री ने जताई उम्मीद
  • रांची और आसपास के इलाकों में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.