Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, आरसीबी, केएससीए और पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

NATIONAL
July 12, 2025July 12, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बेंगलुरु : बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना पर गठित जांच आयोग की रिपोर्ट मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंप दी गयी है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) माइकल डी. कुन्हा की एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) और बेंगलुरु पुलिस के अधिकारियों को घटना के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में ऐसी त्रासदियों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई सिफारिशें भी की गई हैं।

न्यायमूर्ति माइकल कुन्हा की जांच रिपोर्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और शहर के कई पुलिस अधिकारियों को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि कार्यक्रम को इतने कम समय में आयोजित करना असंभव होने की जानकारी होने के बावजूद इसे आयोजित किया गया। सभी के कर्तव्यों में लापरवाही और निष्क्रियता के कारण यह त्रासदी घटी। विजय उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था उपयुक्त नहीं थी। पुलिस की व्यापक तैनाती नहीं थी। लाखों की संख्या में प्रशंसकों के आने का अनुमान लगाने में पुलिस, आरसीबी और केएससीए के अधिकारी विफल रहे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरसीबी द्वारा नि:शुल्क पास जारी करने की घोषणा से भारी संख्या में प्रशंसक वहां पहुंचे। इसके अलावा, आरसीबी, केएससीए और पुलिस के बीच किसी प्रकार का समन्वय नहीं था, जो इस घटना का एक प्रमुख कारण बना। जनसमूह को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी नहीं किए गए थे।

इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच आयोग की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसे 17 जुलाई को आयोजित होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 4 जून को आरसीबी टीम के विजय उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे। इस घटना की जांच के लिए राज्य सरकार ने 5 जून को सेवानिवृत्त न्यायाधीश माइकल डी. कुन्हा की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया था।

Spread the love
Tagged Bangalore stampede casekarnatka cmsubmitted its report

Post navigation

छत्तीसगढ़ के सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण योजनाओं को गति देने का मंत्री लिंडा ने दिया निर्देश

इसे न चूकें

पाकिस्तान से लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम साव ने सुनाई आपबीती- छोड़ दी थी घर लौटने की उम्मीद

May 24, 2025May 24, 2025Ek Sandesh Live

सत्य निकेतन हादसा : मकान मालिक दंपती और बेटा गिरफ्तार, बचाव अभियान खत्म, सात की मौत

September 7, 2026September 7, 2026Ek Sandesh Live

आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूंज उठी काशी

October 25, 2026October 25, 2026Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • स्माईल सेवा डेन्टल क्लीनिक का फीता काटकर उ‌द्घाटन हुआ
  • झारखंड उत्खनन परियोजना में जनसमस्याओं को लेकर जेएलकेएम का आंदोलन 5 नवंबर को, शामिल होंगे टाइगर जयराम महतो
  • अंगीठी की धुंआ से दम घुटने से बच्चे की मौत, मातम
  • टाटानगर स्टेशन के विकास पर खर्च होंगे 348 करोड़, सिग्नेचर ब्रिज का सर्वे शुरू
  • सदर अस्पताल रांची में मरीजों की सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित
  • किफायती,व्यवस्था अनुकूल व धरातल पर उतारने लायक तकनीकों के साथ वैज्ञानिक आगे आयें : अबूबकर सिद्दीकी
  • खूंटी में जलापूर्ति योजना में बिना काम राशि भुगतान पर मंत्री से कारवाई की मांग: एस अली
  • बीआईटी मेसरा व आईआईटी कानपुर ने पांच वर्ष के लिए किया एमओयू
  • सीसीएल में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन, सीसीएल पैंथर्स बनी विजेता
  • सरला बिरला विवि में विधिक सहायता क्लिनिक का हुआ उद्घाटन

The Fourth Pillar

Our categories

  • 360°
  • Agriculture
  • BIHAR
  • Business
  • CCL
  • CHHATTISHGARH
  • Crime
  • CULTURE
  • E Paper
  • Editorial
  • Education
  • Ek Sandesh Live
  • Election
  • Entertainment
  • Health
  • helath
  • In Depth
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • ODISHA
  • Pitara
  • plotical
  • Political
  • Politics
  • Religious
  • Road Accident
  • Road Accident
  • SCIENCE AND TECHNOLOGY
  • SOCIETY
  • Sports
  • States
  • STORY
  • UP News
  • WEST BENGAL

The Fourth Pillar Tags

AMERICA amit shah babulal marandi big news Bihar elections bihar news bjp BSE Sensex central government Chhattisgarh news CM HEAMNAT SOREN cm hemant soren congress Donald Trump East Singhbhum Police election commission governer santosh gangwar hemant soren INDIA indian national congress jharkhand congress jharkhand hc jharkhand high court jharkhand latest news jharkhand news jharkhand weather khunti news latest news madhya pradesh news nepal news news update NSE Nifty palamu news palamu police pm modi pm narendra modi rahul gandhi rajnath singh ramgadh news ranchi news ranchi police stock market UTTAR PRADESH NEWS झारखंड न्यूज हेमंत सोरेन

The Fourth Pillar

ये वातानुकूलित कमरे और निगम संस्कृति (कॉर्पोरेट कल्चर) से भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं. जिन्हें मेट्रो सिटी के धुंधलके से छिप जाने वाले गांव-गरान के मसलों ने खींच लाया है. ये बुलेट मोटर साइकिल और डबल डेकर बस पर चढ़ कर बजट और चुनावी नतीजों पर शोर मचाना नहीं जानते. पर साफ़ शब्दों में बाबा की बीड़ी का दाम कितना बढ़ा और चाची को तेल अब कितने में मिलेगा या रहमान की गाड़ी का पेट्रोल कितना और क्यों बढ़ा ये साफ़ शब्दों में बताना जानते हैं. शिक्षा पर सवाल हो या दहेज की मांग हो ये जनताना सवालों पर मुकम्मल वार करना जानते हैं. ये भागे हुए लड़के-लड़कियां हैं जो किताब के सफ़हों से पत्रकारिता का मसाल जलाना जानते हैं.

© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.