झारखंड उत्खनन परियोजना में जनसमस्याओं को लेकर जेएलकेएम का आंदोलन 5 नवंबर को, शामिल होंगे टाइगर जयराम महतो

360° Ek Sandesh Live


रिपोर्ट अक्बर अंसारी
रामगढ़: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की एक बैठक में निर्णय लिया गया है। जेएलकेएम पार्टी के बैनर तले झारखंड उत्खनन परियोजना रामगढ़ में रैयत ,विस्थापित ,प्रभावित , ग्रामीणों के व्याप्त जनसमस्याओं एवं क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 5 नवंबर 2026 को शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के सुप्रीमो सह डूमरी विधायक टाइगर जयराम महतो उपस्थित होंगे। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि कुमार महतो ने कहा है कि दिनांक 7 सितंबर 2026 को पत्रांक संख्या खछङट/10/2026 के माध्यम से क्षेत्र की 11 सूत्री जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन परियोजना प्रबंधन को सौंपा गया था। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से न तो इन मांगों पर कोई ठोस पहल की गई और न ही सकारात्मक वार्ता की पहल की गई। इससे विस्थापित, प्रभावित, स्थानीय ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकतार्ओं में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी के विरोध में जेएलकेएम ने लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। धरना-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक होगा। धरना-प्रदर्शन दिनांक 5 नवंबर 2026, गुरुवार ,समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान – परियोजना पदाधिकारी कार्यालय परिसर, झारखंड उत्खनन परियोजना (15 नंबर), रामगढ़। पार्टी की ओर से प्रबंधन से मांग की गई है कि क्षेत्र की 11 सूत्री जनसमस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक वार्ता की जाए और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर मांगे पूरी नहीं होती है तो सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही जेएलकेएम ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना, कार्य में व्यवधान अथवा विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी जिम्मेदारी परियोजना प्रबंधन की होगी, क्योंकि ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद प्रबंधन की ओर से समय रहते वार्ता की पहल नहीं की गई। पार्टी ने क्षेत्र के ग्रामीणों, प्रभावित लोगों एवं पार्टी कार्यकतार्ओं से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी जायज मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने की अपील की है। इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में विस्थापित, प्रभावित , ग्रामीण जनता एवं जेएलकेएम पार्टी के केंद्रीय , जिला, प्रखंड, पंचायत के पदाधिकारी, समर्थक एवं कार्यकता हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे।

Spread the love