Eksandeshlive Desk
रांची: स्माइल फाउंडेशन ने आशीर्वाद बाय एलियाक्सिस के सहयोग सें, अगस्त 2025 और सितंबर 2026 के बीच अपने प्लंबर साथी प्रोग्राम के तहत 422 व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जहां 10,788 प्लंबरों को प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य प्लंबरों को निःशुल्क, व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में सुधार लाना और उनकी आजीविका को बेहतर बनाना है।
प्रशिक्षण के बाद किए गए एक सर्वेक्षण में 100 फीसदी प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण पाने के बाद उनके टेक्निकल कौशल में सुधार हुआ है, वहीं 60 फीसदी ने बताया कि उनकी आय, मुनाफ़ा या सर्विस चार्ज बेहतर हो गया हैइस प्रोग्राम के कारण झारखंड के रांची जिले के टाटीसिलवाई गांव के राकेश महतो जैसे प्लंबरों की आय बढ़ गई है। प्लंबिंग टेक्नीक, फिटिंग और सेफ्टी आदि के बारे में जानकारीह हासिल करने के बाद, राकेश ने अपने इलाके में इंस्टॉलेशन, रिपेयर और मेंटेनेंस का काम करना शुरू कर दिया। इस अवसर पर स्माइल फाउंडेशन के सह-संस्थापक, शांतनु मिश्रा ने कहा, “समुदायों को आजीविका के स्थायी अवसर प्रदान करने के लिए गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास को सुलभ बनाना ज़रूरी है। प्लंबर साथी प्रोग्राम के ज़रिए, हम प्लंबरों को व्यवहारिक कौशल हासिल करने में मदद कर रहे हैं, ताकि उनकी रोज़गार क्षमता और आय बढ़ सके।
