मानवाधिकार जन्म से लेकर मृत्यु तक हर जीव के रक्षा का कार्य, उसके हक़ की बात करता है: पूर्व डीजीपी निर्मला कौर
Eksandeshlive Desk
रांची: अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, झारखंड की प्रदेश स्तरीय की बैठक नामकुम स्थित सुलोचना मार्केट में मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता बैठक हुई। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व डीजीपी निर्मला कौर ने कहा कि मानवाधिकार जन्म से लेकर मृत्यु तक हर जीव के रक्षा का कार्य, उसके हक़ की बात करता है। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम सब मिलजुलकर मानवाधिकार की रक्षा, अधिकार के लिए कार्य करें। संविधान के नियम के तहत जो अधिकार मनुष्य को प्राप्त है उसकी रक्षा के लिए कार्य करें। राज्य में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति सरकार करें, इसके लिए महामहिम राज्यपाल एवं सरकार को ज्ञापन देने का काम ए बी एच आर ओ कार्य करेगा।
बैठक के उपरांत प्रदेश एभरो का गठन किया गया। मुख्य अतिथि एबीएचआरओ के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूर्व डीजीपी निर्मल कौर ने तीसरी बार मनोज कुमार सिंह को स्टेट चीफ की घोषणा करते हुए प्रमाणपत्र दिया। प्रदेश एभरो के चीफ मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह डिप्टी स्टेट चीफ, विजय बहादुर सिंह स्टेट सेक्रेटरी, राहुल वर्मा स्टेट सेक्रेटरी, आशीष कुमार वाइस प्रेसिडेंट, चंद्रशेखर शर्मा लीगल एडवाइजर, कृष्णा कुमार जॉइन्ट सेक्रेटरी, मुकेश शर्मा प्रेस सचिव, मोहित मनोहर संयुक्त प्रदेश सचिव, शिव कुमार सिंह संगठन सचिव, राजू नायक, बनमाली महतो, दिलीप सिंह रूपा चौहान, बिनोद गुप्ता, निखिल कुमार, राहुल झा, वरुण सिंह प्रदेश सदस्य चुने गये। निखिल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौक़े पर सुनीता देवी, रफ़ीक़ अंसारी, शक्ति कुमार सहित अन्य सोशल एक्टिविस्ट उपस्थित थे।
