राजधानी में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live

By Sunil
मंहगाई नही घटी तो चरणबद्ध होगा आंदोलन : झामुमो

रांची: झामुमो ने रांची में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश मे बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की मूल्यवृद्धि के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन गुरूवार को किया। प्रदर्शन में सैकड़ो लोगों ने भाजपा सरकार की खिलाफ नारेबाजी की। ­ाामुमो पार्टी के कार्यकताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। वही, पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा जब केंद्र सरकार संसद मे बोलती है कि हमारे पास बंपर सिलेंडर है तो क्यों गायब हो गया सिलेंडर, क्यों रोजगार बंद होते जा रहे है। आज पूरा राज्य के लोगों के समक्ष गैस के बढ़ती दामो से लोग परेशान है। गरीब तबके के लोगों के घरो में खाना नही बन पा रहे है । उन्होंने कहा कि सड़को के किनारे लगाने वाले टेले, होटलो के सामने गैस की समस्या से त्राहिमाम है । वही मुस्ताक आलम ने कहा कि नीतियों वाली भाजपा सरकार द्वारा कैसे मंहगाई बढ़ाकर, घरेलू व कमर्शियल गैस की कीमतों मे मूल्यवृद्धि से गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों खासकर ठेला- खोमचा, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है, आगे कहा कि केंद्र सरकार मंहगाई में कट्रोल नही करती है तो चरणबद्व तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

Spread the love