मारवाड़ी महिला ने छात्राओं को दिये उपयोगी श्लोक के नुस्के

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची: संस्कार ही धरोहर प्रोजेक्ट के अंतर्गत मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बहनों ने शिवनारायण कन्या पाठशाला की छात्राओं को संस्कृत के कुछ अमर एवं उपयोगी श्लोक याद करवाए। कक्षा एक से आठ तक की छात्राओं ने करीब डेढ़ घंटे तक इन श्लोकों का पाठ किया। शुद्ध उच्चारण एवं मधुर स्वर में इन मन्त्रों का पाठ नियमित रूप से करना छात्राएं सीख लें। इन बच्चियों ने कहा कि वे हर दिन सुबह उठकर माता पृथ्वी को प्रणाम करेंगे एवं घर के सभी बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेंगी। स्नान, अल्पाहार, भोजन आदि सभी दैनिक क्रियाओं के समय निर्धारित मन्त्रों का जाप जरूर करेंगी। 8 मई को सम्मेलन की बहनें विद्यालय में पुन: आएंगी और सही उच्चारण करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करेंगी । मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सात सौ शाखाएं अपने अपने शहर या कस्बे के स्कूलों में बच्चों को ये मंत्र सिखाएंगी एवं भारतीय संस्कृति की अच्छी-अच्छी बातों पर चर्चा करेंगी। राष्ट्रीय बाल विकास प्रकल्प प्रमुख रूपा अग्रवाल,रांची शाखा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, छाया अग्रवाल प्रीति अग्रवाल, ललिता नारसरिया, उषा विजयवर्गीय कमला विजयवर्गीय ,राधिका निशा मौजूद थी।

Spread the love