रामगढ़ में दो दिवसीय कुड़मालि नेगाचारि प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

360° Ek Sandesh Live


रामगढ़: आदिबासि कुड़मी समाज केन्द्रीय समिति के तत्वावधान में सरदार पटेल मेमोरियल उच्च विद्यालय, बारलोंग में आयोजित दो दिवसीय ‘कुड़मालि नेगाचारि प्रशिक्षण शिविर’ का 15 नवंबर को भव्य समापन हुआ। 14 व 15 नवंबर तक चले इस शिविर का विधिवत उद्घाटन 14 नवंबर को रामगढ़ जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो एवं बारलोंग पंचायत समिति सदस्य निशा देवी ने संयुक्त रूप से किया था।
इस प्रशिक्षण शिविर में 200 से अधिक शिक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों, सामाजिक अगुवाओं (हड़कमिया), बुद्धिजीवियों और पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पश्चिम बंगाल: प्रभारी बादल चंद्र महातो के नेतृत्व में दर्जनों लोग शामिल हुए। ओडिशा: प्रभारी गनटिआ महंता के नेतृत्व में दर्जनों प्रतिनिधियों ने भाग लिया। असम: बरनालि कुड़मि, राहुल कुड़मि एवं सुरेश कुड़मि के नेतृत्व में 20 सदस्यों का दल शामिल हुआ। बिहार (कहलगांव, भागलपुर): झारखंड से पलायन कर वहां बसे समाज के सदस्यों ने अधिवक्ता जमुना प्रसाद महतो के नेतृत्व में हिस्सा लिया। शिविर को सफल बनाने में मुख्य प्रशिक्षक नरहरि महतो, शंकर हिंदयार, मनु गुलियार, डॉ. पांडव पुनरियार, शंकर लाल बंसरिआर, बिनोद बंसरिआर, प्रहलाद हिनदइआर, कलेश्वर टिड़ुआर और सुरेश कुड़मि सहित अन्य प्रशिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Spread the love