सामूहिक छठ उत्सव में बिहार एवं झारखंड के 15 वत्तियों ने पारंपरिक निष्ठा से छठ पूजा की

360° Ek Sandesh Live

यूके के 9 सौ परिवार के करीब दो हजार लोगों ने अस्ताचल एवं उदीयमान सूर्यदेव को अर्ध्य दिया

लंदन/रांची । ग्रेटर लंदन के हौंस्लो स्थित ब्रह्मऋषि मिशन (हेस्टन रोड) में ‘बिहारी कनेक्ट यूके’ संस्था द्वारा लगातार पांचवें वर्ष सामूहिक छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया । कड़ाके की ठंड (-7 डिग्री सेल्सियस तापमान) में 15 छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव और छठी मइया का पूजन किया। मौके पर वत्तियों को संस्था ने दो सेट साड़ी, ब्लाउज और लहठी के अलावा छठ पूजन सामग्री मुहैया कराया। रविवार को छठ वत्तियों और अन्य महिलाओं ने करीब 7 हजारब ठेकुआ एवं कसार (चावल के लड्डू) बनाया । जिसे फल, नारियल, गन्ना, हल्दी-अदरक की गाँठ, सिंघाड़ा, केला का घवद, नींबू (डाभ), सुथनी, मूली आदि को पीतल के सूप और दउरा में सजाया ।
संध्या एवं ऊषा काल में पुरुषों ने सूप, दउरा और फल आदि सामग्री को सिर पर उठाकर ब्रह्मऋषि मिशन परिसर में व्यवस्थित प्लास्टिक बाथ टब घाट तक पहुंचाया। छठ व्रती महिलाओं ने बाथ टब के जल में खड़ी होकर सूप को उठाया, घी का दीप जलाया और सूर्यदेव और छठी माता की विधिवत पूजा अर्चना की । छठ उत्सव में वत्तियों के पारिवारिक सदस्यों और यूके के पंजीकृत छठ श्रद्धालुओं ने वत्तियों के सूप परिक्रमा के दौरान दूध एवं जल से डूबते एवं उगते सूर्य को मंत्रोचारण के साथ अर्घ्य अर्पित किया । घाट में महिलाओं ने छठ के लोक गीत से लोगों को भाव विभोर किया ।
संध्या अर्ध्य के बाद वत्तियों ने
गन्नों के मंडप में मिट्टी के 12/24 दीये जलाकर कोशी भरा । महिलाओं ने छठ के लोकगीत “केलवा के पात पर उगेलन सूरज मल झुके-झुके” एवं “काँच ही बाँस के बहँगिया” गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने के बाद लोगों ने हवन किया । सामूहिक रूप से गंगा आरती और सूर्यदेव की आरती गाया। संस्था द्वारा उत्सव में शामिल श्रद्धालुओं को छठ प्रसाद वितरित किया गया । साथ ने यूके के विभिन्न शहरों में बसे बिहार और झारखंड के लोगों के लिए प्रसाद भेजने की अलग से व्यवस्था की हैं। ट्रस्टी कैप्टन ओम प्रकाश ने सामूहिक छठ पूजा को सफल बनाने में ट्रस्टी, समिति के सदस्यों, वॉलेंटियर्स, कैटरर और ब्रह्मऋषि मिशन का आभार जताया । कहा कि प्रदेश में छठ प्रवासियों के लिए सामाजिक सौहार्द एवं समन्वय की कड़ी हैं । यह त्योहार प्रवासी भारतीयों की आस्था, भक्ति भावना, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की विशिष्ट पहचान है । संस्था का यह प्रयास देश से हजारों मील दूर रहकर अपनी धार्मिक आस्था, परंपरा की जड़ों और विरासत को जीवंत करने का सशक्त माध्यम साबित हुआ हैं ।

Spread the love