ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आनंद बाल मेले का हुआ आयोजन; विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Sunil Chincholkar
बिलासपुर/छत्तीसगढ़: बाल दिवस के अवसर पर मितवा महिला कल्याण एवं सेवा द्वारा क्राई (CRY – Child Rights and You) के सहयोग से बिलासपुर के इमलीभाठा क्षेत्र में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आनंद बाल मेले सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसमें क्षेत्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में अभय पटेल ने प्रथम, सक्षम सोनी ने द्वितीय एवं अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आनंद बाल मेले में आस्था विश्वकर्मा प्रथम, शुभम यादव द्वितीय एवं शिक्षा सोनी तृतीय स्थान पर रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सृष्टि धीवर ने प्रथम तथा पूजा आसमा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में रितिका एवं ग्रुप ने प्रथम, गौरी, दीक्षा एवं खुशी ने द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग से कृष्णा पटेल सर एवं जॉय सर उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी ली। इस अवसर पर संकुल समन्वयक सीएससी समिता शर्मा मैडम द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कराई गईं, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं वार्ड के संरक्षक देवी प्रसाद यादव ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकर्ता स्वाति गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन यादव, किरण सोनवानी, मुस्कान यादव एवं तरुणा का विशेष योगदान रहा। यह संपूर्ण कार्यक्रम संतोषी वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला तथा उनमें खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया गया।
