प्रेस क्लब में गूंजी सोनिया के संघर्ष और प्रेम की कहानी

360° Ek Sandesh Live

BY SUNIL
रांची:
आॅल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस, झारखंड के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में सोमवार को प्रेस क्लब, रांची में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक बिलॉन्गिंग – अ जर्नी आॅफ लव पर विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुस्तक के विभिन्न अंशों का पाठ किया गया। इस दौरान सोनिया गांधी के जीवन, व्यक्तिगत अनुभवों, संघर्षों, विचारों और राजनीतिक-सामाजिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा हुई। पुस्तक में बताए गए कई भावनात्मक प्रसंगों को भी साझा किया गया। इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि यह पुस्तक सोनिया गांधी के जीवन के त्याग, संघर्ष और प्रेम की कहानी है। यह उनके व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ देश की राजनीतिक यात्रा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाती है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन लोकतंत्र, सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दशार्ता है। यह पुस्तक उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को जानने का अवसर देती है। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पढ़ने-लिखने की रुचि को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण राय, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला और जया जायसवाल उपस्थित रहे। ाह पुस्तक मानवीय भावनाओं और रिश्तों से जुड़ी महत्वपूर्ण रचना है। पुस्तक का पाठ डॉ. रीमा खलखो, डॉ. सिद्धार्थ, उत्कर्ष मिश्रा, प्रिया थॉमसन और एलेन एंड्रू ने किया। कार्यक्रम में राजू राम, प्रभात अग्रवाल, अनिल सिंह, गौरव आनंद सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Spread the love