सरला बिरला विवि ने 9 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

360° Ek Sandesh Live


रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अपने संबोधन में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने अल्पावधि में विवि को अहम मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। शैक्षणिक मानचित्र पर संस्थान को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने के विवि परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने चरित्र निर्माण एवं अनुशासन को यहां की रीढ़ करार दिया। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने विद्यार्थियों में हुनर की आवश्यकता पर जोर देते हुए एंपावरमेंट, एक्सीलेंस, एक्जीक्यूशन, एक्सपेंशन एवं एम्पथी पर चर्चा की। टीम स्पिरिट पर जोर देते हुए उन्होंने इसे किसी भी संस्थान के विकास के लिए अत्यंत जरूरी बताया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ सरस्वती मिश्रा और गिरिराज रत्वा भी उपस्थित रहे। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान व राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि के स्थापना दिवस के अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। विश्वविद्यालय परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विभिन्न संकायों के टॉपर्सं उनके अभिभावकगण भी उपस्थित हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षकों और टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र और उपहारों के साथ सम्मानित किया गया।

Spread the love