बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दे प्रधानमंत्री के शब्दकोश से गायब: राजेश ठाकुर

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

रांची: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का झारखंड में यह चौथा चुनावी सभा मंगलवार को गिरिडीह में हुआ। गिरिडीह की जनता ने पूरी तरह से प्रधानमंत्री की सभा को नकारने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कई बातें अपनी चुनावी सभा में कही लेकिन मुद्दे की बात हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री के शब्दकोश से गायब रहे। बेरोजगारी और महंगाई से पूरे देश की जनता परेशान हैं। लोग अपना घर नहीं चला पा रहे है। लाखो पद खाली हैं। करोड़ो युवा रोजगार की आश में घुम रहे हैं।

ठाकुर ने पूछा कि 2014 में हुई विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने प्रचार अभियान में राज्य में आईआईटी संस्थान और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा किया था लेकिन प्रधानमंत्री ये वादा भूल गए।

Spread the love