13 नवम्बर को सुभाष चौक से गांधी चौक, कोडरमा तक एकता रैली
कोडरमा : भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज एक कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की तथा संचालन जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद ने किया।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। निर्णय अनुसार, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रत्येक मंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सांसद सह भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के नेतृतीव में 13 नवम्बर को सुभाष चौक से गांधी चौक, कोडरमा तक एकता रैली निकाली जाएगी।जिसमें कोडरमा विधायक आदरणीय नीरा यादव जी भी सम्मिलित होंगी ।इसके साथ ही वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी मंडलों के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज एवं समारोह स्थलों पर सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक पूरे जिले में “आत्मनिर्भर भारत रथ यात्रा” निकाली जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर आत्मनिर्भर भारत का संदेश देंगे, स्टिकर लगाकर एवं पर्चे वितरित कर जनजागरण करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि – “पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ। आगामी सभी कार्यक्रम संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”
बैठक में पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी,जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह,देवनारायण मोदी,जूही दास गुप्ता,जिला मंत्री दिनेश सिंह,शशि भूषण प्रसाद,अनीता देवी,जिला कोषाध्यक्ष सुभाष मोदी,मण्डल अध्यक्ष सुधीर सेठ,द्वारिका राणा, राजेंद्र सिंह,अजय पांडेय,महेश वर्मा,महिला मोर्चा जिला मंत्री सविता लोहानी,मण्डल महामंत्री मुकेश मण्डल,विक्रम सिंह,उत्तम कुमार,नन्द किशोर सोनी,मुन्ना वर्णवाल,निरंजन कसेरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
