Sunil Verma
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर राजधानी के चौक -चौराहो पर साफ- सफाई से लेकर चौक सी बढ़ा दी गयी है। तैयारियां पूरी कर ली गयी है। प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर खूंटी से विकसित भारत यात्रा की शुरूआत करेंगे। पार्टी और प्रशासनिक स्तर पर उनके आगमन की तैयारियां चल रही है। आगमन की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर एसपीजी के जवानों और अधिकारियों ने खूंटी का दौरा किया है। वहीं जिला प्रशासन भी तमाम तैयारियों में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चार घंटे का समय बिताएंगे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम होने हैं। खूंटी से होगी विकसित भारत यात्रा की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 15 नवंबर की सुबह 8.30 बजे दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरेंगे। वे सुबह 10 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से उलिहातू के लिए उड़ान भरेंगे। उलिहातू में 10.20 से 10.35 बजे के बीच भगवान बिरसा मुंडा पर पुष्पाजंलि करेंगे। फिर, भगवान बिरसा मुंडा के पैतृक आवास में उनके परिजनों से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री 11 बजे हेलिकॉप्टर से खूंटी के लिए रवाना होंगे। 11.10 बजे खूंटी में उतरने के बाद उनका ट्राइबल कलाकारों द्वारा स्वागत किया जाएगा। वहां पर ट्राइबल प्रदर्शनी को भी देखेंगे। खूंटी स्टेडियम से होगी कई योजनाओं की शुरूआत ट्राइबल प्रदर्शनी देखने के बाद 11.30 बजे झंडा दिखाकर विकसित भारत यात्रा को रवाना करेंगे। इसके बाद जनजातीय मंत्री का भाषण होगा। 11.45 से पीवीटीजी मिशन और पोर्टल लांच पर शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन होगा। 11.50 बजे बटन दबा कर कई योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। 11.55 बजे सीएम का भाषण और दोपहर 12 बजे पीएम का भाषण होगा। 12.30 बजे पीएम रांची के लिए उड़ान भरेंगे। वहां से दिल्ली चले जाएंगे।
10 जिलों की टीम संभाल रही जिम्मेवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूंटी यात्रा में किसी तरह की कमी ना रह जाए इसे लेकर पूरे कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं मोदी की सभा को लेकर पार्टी की सांगठनिक इकाई के जिला के रांची ग्रामीण, रांची महानगर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर महानगर, खूंटी, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा जिले की विशेष भागीदारी निभा रही है। भाजपा की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सभा में पांच लोकसभा और 29 विधानसभा क्षेत्र से लोगों को जुटाने की पूरी तैयारी है।