Eksandeshlive Desk
बोकारो : बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर में बीती 12 जनवरी को हुई हत्या का पुलिस ने गुरुवार को किया खुलासा। इस पूरी घटना में भाभी ही मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने चार अपराधियों के साथ मिलकर हत्या की रची थी साजिश। इस मामले में पुलिस ने मृतक की भाभी सुनीता देवी सहित पांच आरोपियों को हत्या के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 9 गोली और एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि हत्या जमीन और संपत्ति विवाद के कारण हुई है। इस मामले में मृतक की अपनी ही भाभी सुनीता देवी मुख्य साजिशकर्ता निकली जिसने तीन लाख में अपने ही देवर की हत्या की सुपारी शूटर को दे दी। पहली किस्त में डेढ़ लाख रुपये दिये गये थे और काम तमाम करने के बाद बाकी की रकम देनी थी। मृतक पिंटू कुमार नायक, हजारीबाग के डीसी ऑफिस में काम करता था ओर यह मामला कसमार थाना क्षेत्र का है।.घटना के बारे में बोकारो एसपी मनोज श्रृगियारी ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से खुलासा किया। एसपी ने कहा की ये हत्या संपत्ति विवाद के कारण हुई और मृतक तीन भाई था जिसमे बड़े भाई कुंवारे में ही पहले ही मौत हो चुकी थी। मंझला भाई शादी के बाद कुछ दिनों तक रहा और पिछले 10 साल से लापता है। वहीं छोटा भाई जो मृतक था वो हजारीबाग में डीसी ऑफिस में काम करता था। पिछले कुछ दिनों से देवर और भाभी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें भाभी ने देवर को रास्ते से हटाने की ठानी और पेटरवार थाना क्षेत्र के रहनेवाला शूटर छोटे लाल नायक और टिमा तुरी को हायर किया। साथ ही राहुल कश्यप और हजारीबाग का रहनेवाला अजीत कुमार भी इसमें शामिल था। इसमें अजीत कुमार ने रैकी करने का काम किया था।
एसपी ने बताया कि मृतक पिंटू कुमार नायक जैसे ही 12 जनवरी को हजारीबाग से अपने घर कसमार थाना क्षेत्र के मधुकरपुर पहुंचा तो रात्रि के करीब 12 बजे जब वो सो रहा था तो आरोपियों ने घर में घुसकर दो गोली सीने में दाग दी। पहली गोली की आवाज सुनते ही पिता दौड़कर आया जहां उनके सामने ही बेटे को आरोपियों ने दूसरी गोली दाग दी और घर की छत के रास्ते से भाग निकला। घटना के बाद मृतक के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया। बोकारो एसपी ने कहा की भाभी सुनीता देवी ने ही आधी रात को आरोपियों के लिए घर का दरवाजा खोला था और आरोपी को घर के अंदर दाखिल कराया था। उन्होंने कहा की भाभी के साथ देवर का पहले का प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है।