भाजपा 11 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है: ओम सिंह

Ek Sandesh Live Politics

जिला कार्यालय में मनाया गया पार्टी की स्थापना दिवस।

NUTAN

लोहरदगा: भारतीय जनता पार्टी द्वारा बक्सीडीपा स्थित जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष मनीर उराँव की अध्यक्षता में पार्टी की स्थापना दिवस मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुवात पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन एवम दीप प्रजवलित कर किया गया साथ ही पार्टी ध्वज भी फहराया गया। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो भारत को एक सुदृढ़ एवम शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर सथापित करने को कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रेल 1980 को नई दिल्ली के कोटलर मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया था।जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। पार्टी अपनी स्थापना के साथ ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, एवम लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की है तथा भारतीय राजनीति को नये आयाम दिए।उन्होंने कहा कि विकास आधारित राजनीति की नींव भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद रखी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के द्वारा देश का सर्वागीण विकास किया जा रहा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।
जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने कहा कि भाजपा का इतिहास जनसंघ से जुड़ा है। स्वतंत्रता प्राप्ति एवम देश विभाजन के साथ ही एक नई राजनीति परिस्थिति उतपन्न हो गयी।गांधी जी की हत्या के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा आर एस एस पर प्रतिबंध लगा दिया गया राजनीति षड्यंत्र रचा जाने लगा अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा पर लापरवाही, अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारतीय हितों की अनदेखी राष्ट्रवादी नागरिको को उद्विग्न करने लगी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया गया।देश मे एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल की आवश्यकता महसूस की जाने लगी। फल स्वरूप भारतीय जनसंघ की स्थापना 21अक्टूबर 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने कहा कि भारत चीन युद्ध मे भरतीय जनसंघ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।तथा राष्ट्रीय सुरक्षा पर नेहरू के नीतियों का डट कर विरोध किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़ सशक्त, समर्थ एवम स्वाबलंबी भारत के निर्माण हेतु निरन्तर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना भारत को विकसित बना कर महान विश्व शक्ति एवम विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने की है।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजय पंकज, अनिल उराँव, महामंत्री पशुपति नाथ पारस, संजय अग्रवाल, ओम गुप्ता, सचिन कुमार मिथुन तमेडा, बाल्मीकि कुमार, अशोक काँस्य कार, सत्यम कुमार, सुरेश बैठा दिनेश प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।