भाजपा नेता बार-बार कर रहे सेना का अपमान : झामुमो

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने भाजपा पर देश की सेना को अमर्यादित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों को अपनी बहादुर सेना पर गर्व है, लेकिन भाजपा के नेता बार-बार सेना का अपमान कर रहे हैं, जिसे भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संरक्षण दे रहा है। सुप्रियो शुक्रवार को पार्टी के हरमू स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रेदश के मंत्री बिजय शाह की ओर से की गई सेना पर टिप्पणी पर भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनपर मुकदमा दर्ज करना तो दूर उन्हें मंत्रीपरिषद से बर्खास्त‍ तक नहीं किया गया। सुप्रियो ने कहा कि भाजपा देश की महिला, किसान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के समय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा नौ किसानों को अपनी गाडी से कुचल देता है, लेकिन उसपर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह ने महिला पहलवानों पर अत्याचार किया, लेकिन सांसद पर भी भाजपा की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंनेे कहा कि भाजपा ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम को धूमिल कर दिया। पाकिस्तासन तीन टुकडों में बंट जाता। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने राष्ट्रपति से इन मामलों पर हस्तटक्षेप करते हुए कार्रवाई की मांग की।

Spread the love