भाजपा नेता स्व० जीतराम मुंडा के अधूरे सपनों को पूरा करना मेरा दायित्व : गायत्री मुंडा

360° Ek Sandesh Live Politics

Mustafa Ansari

रांची: जिले के ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पुंदाग निवासी सह भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय जीतराम मुंडा की धर्मपत्नी गायत्री मुंडा ने भाजपा में जुड़ने का निर्णय लिया है। उक्त बातें गायत्री मुंडा ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया। कहा सभी को मालूम है कि स्व० जीतराम मुंडा भाजपा आदिवासी जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे। और विगत तीन वर्ष पूर्व 22 सितंबर को पार्टी के एक कार्यक्रम से लौटकर आर्यन ढाबा में चाय पीने के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। मेरे पति भाजपा में जन-कल्याण कार्य करने के उद्देश्य जुड़े थे। परंतु असमय उनकी निर्मम ह्त्या कर दी गई। जिसके कारण पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों को भी वो अधुरा छोड़कर चले गए।

मैं उनकी अधूरे सपने को भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर पूरा करूंगी। इसी सोच के साथ मैं भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने का निर्णय ली हूँ। उन्होंने कहा कि जब मेरे पति की हत्या हुए थी तो उस दौरान भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा,रघुवर दास,बाबूलाल मरांडी,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहु,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित कई बड़े नेता व भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे एवं मेरे परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया था। उन्ही आश्वासनों ने आज मुझे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने को प्रेरित किया है। इसलिए मैं आज से ही भारतीय जनता पार्टी व समाज कल्याण कार्य में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए तैयार हूँ। पार्टी जिस रूप में हमें सेवा करने का अवसर देगी,मैं उसी रूप में भी कार्य करने के लिए तैयार हूं।

हमें पार्टी और सर्व समाज के बिच जाकर सेवा कार्य करने में मेरे पति स्व० जीतराम मुंडा से मिले अनुभव से मैं निश्चित रूप से बेहतर काम करूंगी। मैं अब सक्रिय रूप से पार्टी एवं जन कल्याण कार्य करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ। और मेरी पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण व सामाजिक उत्थान एवं विस्थापितों की हक के लिए आवाज उठाना रहेगा। इस मौके पर क्षेत्र के दर्जनों महिलाएं मौजूद थे।

Spread the love