भाजपा उम्मीदवार के समर्थन मे आजसू कार्यकर्ता की हुई बैठक

360° Ek Sandesh Live

कुलदीप राम
टंडवा (चतरा):आजसू पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक बुधवार को संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र महतो ने किया।बैठक में शामिल केंद्रीय सदस्य के साथ साथ जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।केंद्रीय सदस्य नंदा थापा राजेंद्र राम रंजीत कुमार गुप्ता महेश महतो जिला अध्यक्ष लखन साहू जिला अध्यक्ष श्रमिक संघ प्रोफेसर रामदेव पासवान जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी मंच सरोज कुमार गुप्ता भागवत प्रसाद गुप्ता कामेश्वर पांसी छोटन पासवान जानकी महतो अशोक महतो सुरेंद्र सोनी रत्न साव समेत अन्य उपस्थित थे।बैठक मे सर्वसम्मति द्वारा निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को सांसद प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में जाने पर चर्चा हुई।बताया कि इस बार एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी काली चरण सिंह भारी मतों से विजय प्राप्त करेंगे।