भाजपा यहाँ के ट्राइबल कम्युनिटीज को भड़काने का काम कर रही : प्रियंका चतुवेर्दी

360° Ek Sandesh Live In Depth


by sunil
रांची: झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी आदित्य विक्रम जयसवाल की अध्यक्षता में होटल बीएनआर चाणक्य में सोशियो इकोनॉमिक डेवलपमेंट आॅफ झारखण्ड पर एक दिवसीय प्रोफेशनल संवाद का आयोजन हुआ। मौके पर शिव सेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि राँची में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी अच्छी लगा यहाँ नई नई सोच और राज्य को विकसित करने के प्रति नई नई सलाह भी मिली साथ ही महाराष्ट्र के कुछ डेवलपमेंट के थॉट्स हमने शेयर किए ताकि यहाँ भी उन चीजों से मदद मिल सके और राज्य समृद्धि की ओर अग्रसर रहे। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है। प्रियंका चतुवेर्दी ने यह भी कहा कि भाजपा यहाँ के ट्राइबल कम्युनिटीज को भड़काने का काम कर रही है पर यहाँ की जनता मजबूती के साथ अपने मुख्यमंत्री के साथ खड़ी रही और भाजपा की साजिस विफल रही अब ये समय है कि भाजपा सुधर जाए वरना हमने लोकसभा चुनाव में भी आपको सबक सिखाया है और अब विधानसभा चुनाव में भी उखाड़ फेकने का काम करेंग। कृषि पशुपालन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री झारखण्ड सरकार दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में एग्रोबेस्ड इंडस्ट्रीज लगाया जायेगा, सिंगल विंडो आॅप्शन दी जाएगी ताकि जो भी एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्रीज लगाना चाहते हैं उनको परेशानी ना हो साथ ही साथ सप्लाई चेन के लिए प्रॉपर ट्रांसपोर्टेशन देंगे। वेयरहाउसेस और कोल्ड स्टोरेज की काफी जरूरत है उसकी सुविधा दी जाएगी। खाद,बीज और बैंकिंग सारी चीजों से कोआपरेटिव और पैक्स को जोड़ा जाएगा ताकि पंचायत में ही किसानों को सारी चीजें आसानी से उपलब्ध हो और होल्डिंग किसानों का अपने सुविधा के अनुसार होगा साथ ही साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि भारत गाँवों का देश है , हिंदुस्तान गाँव में बसता है, महात्मा गांधी की सोच थीं गाँवों का सर्वांगीण विकास कैसे करें गाँव के अंतिम व्यक्ति तक विकास कि रोशनी कैसे जलायें यें महात्मा गांधी की सोच थी। मौके पर डॉ रीमा खलखो, जेनेट एंड्रयू, ऐलन एंड्रयू,जमशेदपुर प्रोफेशनल्स कांग्रेस अध्यक्ष अफसर इमाम चिंटू, सर्वर पॉल, सुमित साहू, कृष्णा सहाय, अनिल सिंह,राजीव चौरसिया, सूरज झा , पुनीत नायक, अदनान शेख एवं कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।