भारत LPG गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान

360° Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज/चतरा:
रसोई गैस की समय से आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। हंटरगंज, पाण्डेयपुरा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भारत गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें कई दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण लोगों को खाना बनाने में भी दिक्कतें हो रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार गैस एजेंसी में बार बार फोन के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। भारत गैस उपभोक्ता ग्रामीणों का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से उन्हें मजबूरन लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

Spread the love