kamesh Thakur
रांची: कुशीनगर में हुए अंतरराष्ट्रीय मिलन समारोह में एक्यूप्रेशर, योगा,नेचुरोपैथी इत्यादि के क्षेत्र में सम्मान पाने वाले डॉक्टर मधुसूदन पांडे, डॉक्टर बलराम महतो,अनुज कुमार सिंह को देश के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री व पूर्व सांसद रांची लोकसभा सुबोध कांत सहाय एवं झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह द्वारा उनके आवास पर सम्मानित किया गया।
सुबोध कांत सहाय ने कहा कि इन विभूतियों को हार्दिक बधाई जिन्होंने झारखंड ही नहीं बल्कि देश का नाम रौशन किया है। एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा टाटीसिलवे के सेंटर कार्यालय के एक्यूप्रेशर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए मिलजुलकर बात कर समस्याओ का समाधान निकाला जाएगा।विधानसभा में भी पूर्व की तरह ही कार्य लागू करने,प्रत्येक जिले में इसकी इकाई स्थापित हो इसका हम भरपूर प्रयास करेंगे।आप सभी वीर विभूतियों को हम अपने तरफ से मेडल देकर सम्मानित करेंगें।
इस अवसर पर माननीय पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय,पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह,कोंग्रेस नेता सुनील सहाय,पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर,पंचायत उपाध्यक्ष किसन नायक, पंचायत समिति सदस्य अरविन्द लोहरा,महिला नेत्री अर्चना मिश्रा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे।परिषद के सम्मानित विभूतियों के द्वारा माननीय पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय रांची लोक सभा पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह को पारंपरिक पगड़ी फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
