भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 24 मार्च को करेगी झारखंड विधानसभा का घेराव

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक उपस्थित थे।

नेताओं ने कहा कि झारखंड की पूर्व की रघुवर सरकार ने एक साजिश के तहत झारखंड विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर एवं जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा नहीं लगायी, परंतु वर्तमान सरकार ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5 साल पूर्व अपने चुनावी वादे में कहा था कि हमारी सरकार बनेगी तो भूमि बैंक को रद्द करेंगे, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, विस्थापन आयोग का गठन करेंगे, स्थानीय नीती नियोजन नीति बनाएंगे, लेकिन 5 साल सरकार चलाने के बाद भी जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया, इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने सभी जन संघटनों के साथ 24 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा घेराव करेगी।

नेताओं ने कहा कि विस्थापन आयोग के गठन करने, विस्थापन नीति और स्थानीय नीति बनाने झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान राशि देने, 60 वर्ष उम्र के किसानों के 10000 रुपये मासिक पेंशन देने, असंगठित मजदूरों को 26000 रुपये न्यूनतम मजदूरी निर्धारित करने, अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में झारखंड विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है। राज्य से सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग्य लेंगे, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। पुराना विधानसभा के समक्ष शहीद मैदान से 12: बजे दिन से जुलूस निकाला जाएगा।