भद्रकाली इंटर महा विद्यालय के पुस्तकालय का नामकरण भूदान दाता के नाम से होगा: प्राचार्य

360° Education States

Eksandeshlive Desk

इटखोरी: भद्रकाली इन्टर महाविघालय में भूमि दान दाता संतोष कुमार सिन्हा के नाम पर लाइब्रेरी होगा। यह बात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इंटर महा विद्यालय के प्राचार्य रियाजुदीन ने कही । उन्होंने बताया कि बीते 26 सितम्बर को भू दान दाता स्व संतोष कुमार सिन्हा का आकस्मिक निधन हो गया। आपको बतादें कि स्व संतोष कुमार सिन्हा ने इन्टर महा विद्यालय को 2.14 (दो एकड़ चौदह डिसमिल) जमीन दान स्वरूप दिया है। उनके स्वर्गवास के तुरन्त बाद विद्यालय प्रबंधन ने त्वरित कार्यवाई करते हुए उनके पुत्री को विद्यालय में बतौर व्याख्याता नयुक्त किया। साथ ही विद्यालय स्थित लाइब्रेरी का नामकरण स्व संतोष कुमार सिन्हा रखने की घोषणा की गई । इनके निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य रिवाज उद्दीन , रणजीत कुमार शर्मा, विभा सिन्हा, प्रधान लिपिक श्याम किशोर प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय, संजय सिन्हा ,ललिता देवी आदि उपस्थित थे।

Spread the love