Amit Ranjan
सिमडेगा: उपायुक्त कंचन सिंह, सिमडेगा एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी, सिमडेगा के निर्देशानुसार मुफस्सिल थाना के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में बिना हेलमेट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव सहित अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले कुल 29 वाहनों पर कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों से कुल ₹60,000 का ऑनलाइन चालान काटा गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा सभी वैध दस्तावेज साथ रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस प्रकार का जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
