भगवान श्रीराम का जीवन सभी के लिए आदर्श: जोसिमा खाखा

360° Ek Sandesh Live Religious

रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई जोसिमा खाखा

AMIT RANJAN
सिमडेगा:
रामनवमी के अवसर पर पालकोट प्रखंड के पोजेंगा गांव में धार्मिक सह नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पाकरटांड जिप सदस्य सह महिला मोर्चा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने किया। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत पगड़ी पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोसिमा खाखा ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि यह सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान पर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श है। जिनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव कायम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। नागपुरी संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी संस्कृति, भाषा और परंपरा को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं और नशा एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहें। जोसिमा खाखा ने महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाएं यदि सशक्त होंगी, तो समाज और देश दोनों मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और आगे बढ़ें। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सभी मिलजुल कर शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। कार्यक्रम के दौरान नागपुरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। इस मौके पर समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इधर शिभयात्रा में शामिल लोगों के बीच जोसिमा ने शरबत वगेरह का भी वितरण किया। साथ ही सभी को रामनवमी की शुभकामनाएँ दी। कार्यकम में तेली समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता अरुण साहू, एमएस वाई का प्रदेश अध्यक्ष विजय उरांव, कांग्रेस प्रवक्ता संजीत साहू, बीस सूत्री रोहित एक्का, विधायक प्रतिनिधी मनीष हिंदुस्तान, विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह, रांची ग्रामीण महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मेरी तिर्की, बसिया जिप बसंती डुंगडुंग, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष भुनेश्वर राम, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि सुषमा केरकेटा, मुखिया शांति केरकेट्टा, शंकर साहू, जेवियर, डमरू धर साहू, एम्मा केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

Spread the love