Eksandesh Desk
हजारीबाग: सदर प्रखंड अंतर्गत बभनबै पहाड़ में भूस्खलन हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गया जिससे भारी मात्रा में मालवा जमा हो गया। राहत की बात रही की घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है ।.जैसे ही यह बात गांव सहित आस पास के क्षेत्रों में फैली तो घटना स्थल पर काफी संख्या में जमा हो गए। मानसून के वक्त उत्तराखंड , हिमाचल आदि पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की घटना सामान सी बात है पर अब हजारीबाग जैसे क्षेत्र में भी भूस्खलन जैसी घटना घट रही है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बभनबै पहाड़ पर भारी बारिश के कारण अचानक भूस्खलन हो गया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसककर नीचे आ गया जिससे बड़ी मात्रा में मालवा जमा हो गया। घटना स्थल से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर ग्रामीणों के घर हैं हालांकि, किसी तरह का जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है पर पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले केवल उत्तराखंड या अन्य पहाड़ी राज्यों में देखा था पर इस बार की बारिश ने हजारीबाग में भी पहाड़ खिसकने जैसी घटना हो रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची । मुफस्सिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि इलाके में एहतियात के तौर पर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है तथा आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आगे की तैयारी की जा रही है। पुर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे के आसपास की घटना है इसके बाद से लगातार धीरे-धीरे पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिर रहा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग में पिछले 50 दिनों से लगातार बारिश हो रही है तथा ऐसी बारिश पहले कभी नहीं हुई थी और इसी का परिणाम है कि पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है।
श्री प्रसाद ने कहा कि इसकी जानकारी वन विभाग और जिला प्रशासन को भी दी गई है ताकि आसपास बैरिकेडिंग किया जा सके। स्थानीय मोहम्मद मुरूल्ला ने बताया कि पहली बार हजारीबाग में भूस्खलन जैसी घटना घटी है। यह गलीमत है कि जिस समय घटना घटी कोई भी व्यक्ति पहाड़ के आसपास नहीं था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। आमतौर पर सुबह के वक्त लोग सैर सपाटा और व्यायाम करने के लिए पहाड़ के आसपास आते थे पर घटना के वक्त कोई नहीं था और जो व्यक्ति दूर में थे उन्होंने पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद किया है जिसे देखकर देख कर ही ऐसा प्रतीत होता है कि पहाड़ खिसकने के वक्त बहुत ही भयानक मंजर रहा होगा।
