भूसुर नदी से युवक का शव बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भूसुर नदी से एक युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया है। जानकारी के अनुसार युवक का नाम पवन कुमार उर्फ काना (25)वर्ष के रूप में की गई है। मृतक युवक मनी टोला में अपने दीदी के घर में रहता था। वह मानसिक रूप से बीमार था। कांके में इलाज चल रहा था। नशा भी करता था। युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार को देर शाम घर से निकला था। शुक्रवार को नदी से शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है

Spread the love