भ्रष्ट गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है-दिपक प्रकाश

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandesh Desk

सिमडेगा: भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा के कोलेबिरा एवं सिमडेगा विधानसभा के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई,बैठक में विधानसभा चुनाव के निमित्त प्रत्याशियों के लेकर रायशुमारी हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं साथ ही आगामी 29 सितंबर को प्रधानमंत्री जी की मन की बात हर बूथ में सुनने की बात कही गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के भ्रष्ट गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार भ्रष्टाचार के नए कृतिमान स्थापित किए हैं आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता मन बन चुकी है की झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनानी है, अगले विधानसभा चुनाव में थोड़ी सी वोट से सिमडेगा विधानसभा भाजपा चूक गयी इस बार सारा हिसाब बराबर होगा सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी,साथ ही उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा खूंटी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू से शुरू होगी, अरहर प्रखंड में संकल्प यात्रा यात्रा कर झारखंड में परिवर्तन के लिए सकल पी लिया जाएगा।
मौके पर अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने दोनों विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की रायशुमारी में भाग लिया मौके पर चाईबासा के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर संजय पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू आमंत्रित सदस्य अमरनाथ बामलिया जिला महामंत्री दिपक पूरी एवं मुकेश श्रीवास्तव श्रद्धानन्द बेसरा जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा जिला मंत्री तुलसी साहु जिला मिडिया प्रभारी रवि गुप्ता कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद मुनेश्वर तिर्की श्रीलाल साहु सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री जिला के पदाधिकारी मोर्चा पदाधिकारी एवं सभी आमंत्रित सदस्य मौजूद थे।