राजनीति बदलने के लिए युवाओं को राजनीति में आना  होगा : शर्मा

Politics States

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : जब दिल्ली में बिजली , पानी,  सबकी पढ़ाई , सबका इलाज मुफ्त हो सकता है तो झारखंड में क्यों नहीं? चुनाव आ रहा है झूठे वादे किए जायेंगे, अच्छे दिन आयेंगे – काला धन लायेंगे । लेकिन आपको सजग रहना है। जनता वैसे नेताओं से पिछले चुनाव का घोषणा पत्र याद दिलायें। उक्त बातें आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने शनिवार को तिसरी में कही। उन्होंने कहा कि जब तक छात्र नौजवान, मजदूर किसान राजनीति में नहीं आयेंगे तब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं होगा। झारखंड गठन का 23 साल हो गया लेकिन आज भी पलायन और कुपोषण यहां की मुख्य समस्या है। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि गिरिडीह जिला के विभिन्न प्रखंडों में संगठन निर्माण का काम किया जा रहा है। बहुत जल्द गिरिडीह जिला के सभी प्रखंड और पंचायत कमेटी बन जाएगा। धनवार प्रखंड उपाध्यक्ष  सकलदेव यादव ने कहा कि नौजवानों का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर है क्योंकि आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलाव की राजनीति करती है। प्रखंड अध्यक्ष राजू मंडल, प्रखंड सचिव मुकेश हांसदा, संगठन मंत्री परवेज आलम, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद राय, सोशल मीडिया प्रभारी रूस्तम अंसारी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में लोकाय पंचायत का अध्यक्ष राजा राम मुर्मू, सचिव मंसूर अंसारी, खटपोंक पंचायत का अध्यक्ष प्रशांत यादव, सचिव महेश यादव, गडकुरा पंचायत का सचिव संजय टुडू को बनाया गया। 

कार्यक्रम में सुरेन्द्र हेम्ब्रम, विनय सिंह, राहुल शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, जाकिर हुसैन, नरेश मोदी, बबलू हांसदा, अविनाश मुर्मू, भीमलाल दास , सोमेश बेसरा, रामसहाय यादव, लक्ष्मण शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।