भरत पांडे भारतीय हलधर किसान यूनियन के पाकुड़ जिला प्रभारी मनोनीत

States

Eksandeshlive Desk

पाकुड़ : भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहेबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मन गोप, उतरी पश्चिमी प्रदेश महासचिव सुनील यादव की सहमति से और प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव की संस्तुति पर राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता सह बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने पोलमा, अम्बाडीहा, महादेवगंज निवासी भरत पांडे को पाकुड़ जिला प्रभारी पद के लिए मनोनयन पत्र जारी किया है।

शैलेश गिरी ने बताया कि भरत पांडे हमेशा पाकुड़ क्षेत्र के किसानों से जुड़े रहते हैं इसीलिए उनको पाकुड़ जिले में भाकियू हलधर के संगठन विस्तार के लिए पाकुड़ जिले का महत्वपूर्ण जिला प्रभारी पद सौंपा है। डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे पाकुड़ जिले में पंचायत स्तर तक भाकियू हलधर संगठन का विस्तार करेंगे।

भरत पांडे ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड एव प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि हम भाकियू हलधर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे और भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे। भरत पांडे को भाकियू हलधर बिहार से प्रदीप गिरि, संजय पांडे, विनय कुमार, बिनोद मांझी, झारखंड से जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, अजय कुमार यादव, लक्ष्मन गोप आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।