बिजुलिया तालाब रोड की समस्या को लेकर सीईओ से मुलाकात की सांसद प्रतिनिधि

360° Ek Sandesh Live Politics

Eksandeshlive Desk

रामगढ़: रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के बिजुलिया तालाब रोड की बदहाल स्थिति को गंभीरता से लेकर भाजपा के  युवा नेता सह सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि जर्जर सड़क से प्रतिदिन आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने सड़क निर्माण को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र निर्माण कराने की अपील की गई। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता की समस्या हमारी प्राथमिकता हैं। इस जर्जर सड़क से हो रही कठिनाइयों की जानकारी जनता की समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहने वाले हजारीबाग सांसद  मनीष जायसवाल जी को भी दूँगा, ताकि इस कार्य को और तेज़ी से आगे बढ़ाया जा सके।

हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के मिडिया प्रतिनिधि की इस पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए। रामगढ़ छावनी परिषद के सीईओ अनंत आकाश ने आश्वस्त किया कि बिजुलिया तालाब रोड का निर्माण कार्य प्राथमिकता में रखते हुए। इसे शीघ्र बनवाने का प्रयास किया जाएगा औंर लोगों की समस्या का समाधान होगा। इसी मुलाकात से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी हैं कि लंबे समय से उपेक्षित यह महत्वपूर्ण मार्ग जल्द ही दुरुस्त होगा औंर आमजन को राहत मिलेगी।

Spread the love