बिना पेड़-पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है: मनरखन महतो

Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

मेसरा : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत केदल में स्थित मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बीआईटी मोड़ केदल के प्रांगण में बुधवार को यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची यूनिट व मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान मे ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया गया। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए। पेड़-पौधे मानव जीवन के अभिन्न अंग हैं।बिना पेड़-पौधों के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए हम सभी नागरिकों का कर्त्तव्य बनता है कि प्रत्येक व्यक्ति कमसे कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं। ताकि कल का भविष्य सुरक्षित हो। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंम्भ कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो,ट्रस्टी विरेन्द्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,निदेशक मनोज कुमार महतो,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका मीना कुमारी,प्राचार्य डॉ० दूधेश्वर महतो,मनरखन महतो नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य चित्रवेल वी,फार्मेसी की प्राचार्या रागिनी कुमारी व सभी कॉलेज के व्याख्यातागण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षुओं द्वारा पौधा रोपन कर किया गया