बनो और बनाओ मंच ने मनाया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

States

Mukesh

नामकुम: बनो और बनाओ के सदाबहार चौक स्थित प्रधान कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि में भाजपा के युवा नेता सह जिप सदस्य राम अवतार केरकेट्टा, संस्था के संस्थापक सह अध्यक्ष रामाधार सिंह व सचिव अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताएं मार्ग पर चलने की जरूरत है, उनके सोच पर चलने पर निश्चित थी सफलता मिलेगी। आने वाला युग युवाओं का है इसे देखते हुए सतर्कता के साथ चलने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के नेता मुन्ना बड़ाईक, अशोक यादव, नीरज यादव, अरविंद सिंह, शैलेंद्र ठाकुर, शत्रुघ्न तिवारी, अनंत नारायण, प्रभाकर चौबे, मसद प्रसाद, अरुण सहित पदाधिकारी मौजूद।